होम सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण आज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 23, 2023 07:37 PM

सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण आज

सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण आज

सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण आज

लखनऊ, 23 मार्च। लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, आई.ए.एस., कल 24 मार्च, शुक्रवार को अपरान्हः 1.30 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2023) के फेस्टिवल लोगो एवं फेस्टिवल पोस्टर का अनावरण करेंगे। सी.एम.एस. का यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव आगामी 10 से 18 अप्रैल तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें 104 देशों की लगभग 612 शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी। इस 9-दिवसीय बाल फिल्मोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 12.00 बजे से 3 बजे तक दो शो आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा, अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को 10 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्मों का चयन एक पाँच सदस्यीय अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा किया जायेगा, जिसमें हंगरी, ईरान व भारत के फिल्म से जुड़ी प्रख्यात हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, सी.एम.एस. के तीन छात्र भी इस ज्यूरी के बाल सदस्य होंगे।बाल फिल्मोत्सव का उद्देश्य शैक्षिक बाल फिल्मों के माध्यम से किशोर एवं युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण व जीवन मूल्यों की शिक्षा देना है। सी.एम.एस. का मानना है कि ऑडियो-विजुअल माध्यम बच्चों को जीवन मूल्यों की शिक्षा देने का बड़ा ही सीधा व सरल तरीका है एवं बच्चों के मन-मस्तिष्क पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)