होम केजरीवाल के वादे धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव

प्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Nov 30, 2024 08:41 PM

केजरीवाल के वादे धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव

केजरीवाल के वादे धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव

केजरीवाल के वादे धोखा, दिल्ली की जनता में आक्रोश : देवेंद्र यादव

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।देवेंद्र यादव ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जो नेता कभी कहते थे कि वह किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं लेंगे, तीन कमरे के मकान में हम रह लेंगे, सिक्योरिटी नहीं लेंगे, उनकी पोल खुल गई है। केजरीवाल का शीशमहल 175 करोड़ रुपये की लागत से बना है, जिसमें गोल्ड प्लेटेड कमोड भी लगाया गया है। दिल्ली की जनता के सामने इसे एक्सपोज किया जाना चाहिए, कहीं न कहीं दिल्ली की जनता इससे आहत है।उन्होंने कहा कि केजरीवाल की असलियत को दिल्ली की जनता के सामने लाना बेहद जरूरी है, क्योंकि उनका जो व्यक्तित्व पहले जनता के सामने था, वह पूरी तरह से बदल चुका है। देवेंद्र यादव ने केजरीवाल के सरकारी सुविधाओं के विरोधाभासी दावों और चुनावी वादों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अब उनकी असलियत जान चुकी है।देवेंद्र यादव ने कहा कि केजरीवाल के चुनावी वादे जैसे सस्ती बिजली और मुफ्त पानी, अब जनता के लिए एक धोखा साबित हो चुके हैं। कांग्रेस किसी भी प्रकार के गठबंधन के लिए तैयार नहीं है और दिल्ली की जनता अब सही जवाब देने के लिए तैयार है।बता दें कि दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आप और कांग्रेस दोनों ही इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं।कांग्रेस, जो काफी समय से सत्ता से बाहर रही है, इस बार सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पार्टी की कोशिश है कि वह अपने पुराने जनाधार को फिर से हासिल करें और जनता के बीच अपनी छवि को सुधारते हुए मजबूत प्रदर्शन करें।दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी जो वर्तमान में दिल्ली में सत्ता में है, वह अपने शासन को बनाए रखने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इसके चलते, दोनों प्रमुख पार्टियों के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो चुकी है, जिसमें आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।कांग्रेस की ओर से भाजपा और आप पर लगातार हमले किए जा रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी सत्ता विरोधी माहौल को अपनी उपलब्धियों और वादों से बदलने की कोशिश कर रही है। चुनावी रणनीतियों के तहत दोनों पार्टियों ने जनता को आकर्षित करने के लिए कई वादे किए हैं और आगामी चुनावों को लेकर सभी अपनी पूरी ताकत से चुनावी मैदान में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)